बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय असम के गुवाहाटी में ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट, 2023 पर एक रोड शो आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और बांग्लादेश तथा भूटान के मंत्रियों ने भाग लिया।
ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन एक प्रमुख कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य वैश्विक और क्षेत्रीय साझेदारी को बढ़ावा देने और निवेश की सुविधा प्रदान करके भारतीय समुद्री अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना है।
प्रमुख मुद्दों पर चर्चा और इस क्षेत्र के विकास के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने के वास्ते ये भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री समुदाय की एक रणनीतिक बैठक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष अक्टूबर महीने में नई दिल्ली में होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।