केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा – भारत को मोटे अनाज का वैश्विक केन्‍द्र बनने का प्रयास करना चाहिए

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत को मोटे अनाज का वैश्विक केंद्र बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्‍होंने कल नई दिल्ली में मोटा अनाज-अच्छा पोषक आहार विषय पर संगोष्ठी और मोटे अनाज पर प्रथम अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता बैठक को सम्‍बोधित किया। पीयूष गोयल ने कहा कि इससे अगले वर्ष मनाए जाने वाले मोटा अनाज अंतरराष्ट्रीय वर्ष की तैयारी में मदद मिलेगी। पीयूष गोयल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाने के भारत के अनुरोध को स्वीकार किया है और 70 से अधिक देशों ने इसका अनुमोदन किया है।

Related posts

Leave a Comment