केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यों के खेल मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की

दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यों के खेल मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का प्रदर्शन कैसे बेहतर हो, इंफ्रास्ट्रक्चर को कैसे बेहतर किया जाए, ट्रेनिंग प्रोग्राम हों, साल में 2 बार राष्ट्रीय स्तर पर सभी राज्यों के खेल मंत्रियों के साथ ऐसी बैठक की जाए। प्रत्येक राज्य को प्राथमिकता के आधार पर खेल चुनने को कहा ताकि उन खेलों में भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीत सकें। जहां खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए पैसा दिया गया है और काम पूरा नहीं हुआ है, उसे जल्द पूरा करने को कहा गया है।

Related posts

Leave a Comment