केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने आज रशियन एनर्जी वीक के दौरान मॉस्को में रूसी गणराज्य के ऊर्जा मंत्री निकोले शुलगिनोव के साथ मुलाकात की। इस्पात बनाने और इस्पात क्षेत्र में आरएंडडी में उपयोग होने वाले कोकिंग कोयले में सहयोग के संबंध में दोनों देशों के बीच एक अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के माध्यम से भारत को अच्छी गुणवत्ता के कोकिंग कोयले की दीर्घकालिक आपूर्ति, कोकिंग कोयले के भंडारों के विकास और लॉजिस्टिक विकास, कोकिंग कोयले के उत्पादन के प्रबंधन में अनुभव, खनन प्रौद्योगिकियां साझा करने, बेनिफिकेशन और प्रोसेसिंग के साथ ही प्रशिक्षण सहित कोकिंग कोयले में संयुक्त परियोजनाओं/ व्यावसायिक गतिविधियों के कार्यान्वयन की कल्पना की गई है। इस बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने इस्पात क्षेत्र में कोकिंग कोयले में सहयोग के अवसरों पर विचार विमर्श किया। इस्पात मंत्री मॉस्को की दो दिवसीय यात्रा के दौरान रूस के अग्रणी इस्पात संस्थानों और कंपनियों के साथ भी मुलाकात करेंगे।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...