कुवैत में नए अमीर-शेख-मशल-अल-अहमद-अल-सबह के नेतृत्‍व में नई सरकार का गठन

कुवैत में नए अमीर-शेख-मशल-अल-अहमद-अल-सबह के नेतृत्‍व में नई सरकार का गठन किया गया है। प्रधानमंत्री शेख-मोहम्‍मद-सबह-अल-सालेम अल-सबह के नेतृत्‍व में गठित कैबिनेट में 13 सदस्य शामिल हैं।

इसमें तेल, वित्त और विदेश मामलों के लिए नए मंत्रियों की नियुक्तियां की गई हैं। 1961 में कुवैत के स्‍वतंत्र होने के बाद यह पहला अवसर है, जब परम्‍परा से हटकर विदेश मंत्री के रूप में शाही परिवार के बाहर से अब्‍दुल्‍लाह अली अल-याह्या की नियुक्ति की गई है।

Related posts

Leave a Comment