काबुल में विदेश मंत्रालय के पास एक पुलिस चौकी पर आत्मघाती हमला

काबुल में विदेश मंत्रालय के पास एक पुलिस चौकी पर आत्मघाती हमला

काबुल में विदेश मंत्रालय के पास एक पुलिस चौकी पर आज हुए आत्मघाती हमले में कम से कम छह लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने एक ट्वीट में कहा है कि हमलावर की पहचान हो गई है।

तीन महीने से भी कम समय में काबुल में विदेश मंत्रालय के पास यह दूसरा विस्‍फोट है। काबुल और अन्य शहरी क्षेत्रों में हाल के महीनों में कई हमले हुए हैं। इनमें से कुछ का दावा इस्लामिक स्टेट के उग्रवादियों ने किया है। तालिबान प्रशासन ने हाल के सप्ताहों में संदिग्ध इस्लामिक स्टेट सदस्यों के खिलाफ कई छापे मारे हैं।

Related posts

Leave a Comment