कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिशा निर्देशों के अनुसार पूरी सुरक्षा दी गई: CRPF

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिशा निर्देशों के अनुसार पूरी सुरक्षा दी गई: CRPF

CRPF ने स्‍पष्‍ट किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिशा निर्देशों के अनुसार पूरी सुरक्षा दी गई। CRPF ने भारत जोडो यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में चूक के पार्टी के दावे को खारिज किया है। बल ने कहा है क‍ि दिल्‍ली में भारत जोडो यात्रा के दौरान कई अवसरों पर राहुल गांधी की ओर से दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया। राहुल गांधी की सुरक्षा प्रबंध में लगी सीआरपीएफ ने कहा क‍ि दिल्ली में भारत जोडो यात्रा के दौरान सुरक्षा के सभी नियमों का सख्ती से पालन किया गया और दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की थी।

CRPF ने कहा क‍ि सुरक्षा प्रबंध तभी ठीक से काम करते हैं जब सुरक्षा प्राप्त करने वाला स्वयं दिशानिर्देशों का पालन करने में सहयोग करे। पत्र के जवाब में कहा गया है क‍ि 2020 से अब तक 113 बार इस तरह का उल्‍लंघन किया गया और राहुल गांधी को इसकी सूचना भी दी गई है।

इससे पहले, कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में विफल रही।

Related posts

Leave a Comment