कर्नाटक में 9वी से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्‍कूल और कॉलेज आज से खुल गए

कर्नाटक में 9वी से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्‍कूल और कॉलेज आज से खुल गए

कर्नाटक में आज लगभग डेढ वर्ष बाद 9वी कक्षा से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्‍कूल और कॉलेज आज से खोल दिये गये हैं। राज्‍य सरकार ने उन जिलों में इच्‍छुक छात्रों को कक्षा में उपस्थित होने की अनुमति दे दी है, जहां संक्रमण दर दो प्रतिशत से कम है। मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई ने आज बेंगलुरू में कई स्‍कूलों का दौरा किया और विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्‍होंने कोविड दिशा-निर्देशों को लागू करने के उपायों की भी समीक्षा की।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि पहली से आठवीं तक की कक्षाओं को खोलने की संभावना पर विचार करने के लिए विशेषज्ञों और शिक्षाविदों से इस महीने के अन्‍त में सम्‍पर्क किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment