कर्नाटक में कांग्रेस सरकार आज 24 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करेगी

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार आज 24 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करेगी

कर्नाटक में नवगठित कांग्रेस सरकार आज 24 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करेगी। राज्‍यपाल थावरचंद गहलोत राजभवन में सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इनमें एच. के. पाटिल, कृष्‍णा बायरेगौडा, डॉक्‍टर एच.सी. महादेवप्‍पा, डॉक्‍टर शरणप्रकाश पाटिल, ईश्‍वर खंद्रे, दिनेश गुंडु राव, लक्ष्‍मी हेब्‍बालकर, मधु बंगरप्‍पा और डॉक्‍टर एम.सी. सुधाकर प्रमुख हैं। इसके साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्‍या 34 हो जाएंगी।

मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्‍यमंत्री डी.के. शिवकुमार और आठ मंत्रियों ने शनिवार को शपथ ली थी।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि सभी समुदाय और वर्गों को केबिनेट में जगह दी गई है। केन्द्रीय कांग्रेस वरिष्ठ नेता जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे उनके साथ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की लंबी बातचीत के बाद यह निष्कर्ष निकला है मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कई विधायक दिल्ली पहुंचे थे और केन्द्रीय नेताओं को मिलकर कोशिश कर रहे थे कि वे मंत्री बन पाएं। आगे सरकार को पांच गारेंटियर्स को जारी करने का बड़ा सवाल है, जिसमें मुफ्त बिजली और मासिक भत्ता शामिल है।

Related posts

Leave a Comment