कर्नाटक में आदर्श आचार संहिता लागू करने वाली एजेंसियों ने 82 करोड़ पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। चुनावी धांधली से सम्बन्धित एक करोड़ 81 लाख 83 हजार की नकदी कल जब्त की गई थी। एजेंसियों के अधिकारियों ने अब तक 19 करोड़ 69 लाख रुपये से अधिक मूल्य की मुफ्त में दी गई वस्तुएं भी जब्त की हैं। प्रदेश में चार करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब और 45 लाख 25 हजार रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किये गये हैं। इसमें 73 करोड़ 80 लाख रुपए मूल्य का एक सौ 45 किलो सोना और चार करोड़ 28 लाख, 14 हजार रुपए की 609 किलो चांदी जब्त की गई है। बरामदगी के संबंध में उड़न दस्ते और पुलिस अधिकारियों ने एक हजार 873 प्राथमिकी दर्ज की हैं।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...