कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने कार्यभार संभालने के बाद आज मंत्रिमंडल की पहली बैठक की। इसमें कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में शामिल पांच वायदों को पूरा करने का निर्णय लिया गया। सिद्धरामैया ने बताया कि सभी वायदों को पूरा करने में पचास हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का सत्र 22 से 24 मई तक होगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ विधायक आर वी देशपांडे सदन में अस्थायी अध्यक्ष होंगे। सत्र के पहले दिन विधानसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और डी.के. शिवकुमार उप-मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बेंगलुरू के कंठीरव स्टेडियम में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।