कनाडा के संदर्भ में राजनयिकों की संख्‍या में समानता लागू करने में भारत की कार्रवाई वियना संधि के अनुच्‍छेद 11 के पार्ट-1 के अनुरूप

विदेश मंत्रालय ने भारत में कनाडा के राजनयिकों की अधिक संख्या तथा भारत के अंदरूनी मामलों में उनके लगातार हस्‍तक्षेप को देखते हुए दोनों देशों के बीच राजनयिकों की संख्‍या में समानता होने की बात कही है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि भारत इस संबंध में कार्यान्‍वयन के बारे में पिछले एक महीने से कनाडा के संपर्क में है। मंत्रालय का कहना है कि राजनयिकों की संख्‍या में समानता लागू करने में भारत की कार्रवाई राजनयिक संबंधों के बारे में वियना संधि के अनुच्‍छेद 11 के भाग- एक के अनुरूप है। भारत ने कहा है कि ये समानता लागू करने की कोशिश में भारत ने किसी अंतर्राष्‍ट्रीय नियम का उल्‍लंघन नहीं किया है।

Related posts

Leave a Comment