ओड़िसा सरकार ने चक्रवात गुलाब के असर से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज शाम तक तूफान के दक्षिण ओड़िसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों को पार कर जाने की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सात दक्षिणी ज़िलों के स्थानीय प्रशासन को तूफान से निपटने के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा है। दक्षिण ओड़िसा और राज्य के तटवर्ती जिलों जैसे गजपति और रायगड़ा में तेज से बहुत तेज वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए संबंधित ज़िलों के ज़िलाधीशों ने भू स्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। दक्षिण ओड़िसा की नदियों – ऋषिकुल्या, वंशधारा और नागावली में बाढ़ की आशंका को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मछुआरों को कल तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...