विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को निशाना बनाये जाने की घटनाओं को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। कल ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेन्नी वांग के साथ सिडनी में मुलाकात के दौरान उन्होंने यह बात कही। डॉ. जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने पेन्नी वांग के साथ आपसी हित के व्यापक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सामरिक स्थिति, क्वाड की प्रगति, जी-20 के घटनाक्रम और पड़ोसी देशों की स्थिति पर भी चर्चा की। दोनों विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय एजेंडे में हुई प्रगति की समीक्षा भी की।
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को निशाना बनाये जाने की घटनाओं को गंभीरता से लेने की आवश्यकता: एस. जयशंकर
