एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज सबकी नज़रें चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर होगी। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 8 बजे से दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा इस वर्ष अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। उधर ग्रुप बी में श्रीलंका ने बांग्लादेश को कल 6 विकेट से हरा दिया।
एशिया कप क्रिकेट में आज भारत और पाक की जंग, सुपरसंडे को लगेगा रोमांच का तड़का