एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज बांग्लादेश का सामना अफगानिस्तान से होगा

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज बांग्लादेश का सामना अफगानिस्तान से होगा

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज बांग्लादेश का सामना अफगानिस्तान से होगा। ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद 3 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बांग्लादेश को यह मैच जीतना जरूरी है। बांग्लादेश को पहले मुकाबले में श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था।

कल श्रीलंका के कैंडी में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला वर्षा के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। पाकिस्तान की टीम दो मैच में तीन अंक के साथ सुपर-4 चरण में पहुंच गई है। पल्लिकल में कल भारत का सामना नेपाल से होगा।

Related posts

Leave a Comment