एलायंस एयर ने भारत और श्रीलंका के बीच कनेक्टिविटी को किया बेहतर, 16 जुलाई से कंपनी दैनिक उड़ानें शुरू करेगी

एलायंस एयर ने भारत और श्रीलंका के बीच कनेक्टिविटी को किया बेहतर, 16 जुलाई से कंपनी दैनिक उड़ानें शुरू करेगी

एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर भारत और श्रीलंका के बीच हवाई संपर्क सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है। एलायंस एयर दिसंबर 2022 से जाफना के पलाली हवाई अड्डे और चेन्नई के बीच उड़ानों को सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। कंपनी 16 जुलाई से जाफना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और चेन्नई के बीच दैनिक उड़ानें शुरू करेगी और वह ऐसा करने वाली पहली एयरलाइन बन जाएगी।

जून 2023 तक, एलायंस एयर ने दोनों शहरों के बीच सौ से अधिक उड़ानों को संचालित करने के साथ 12 हजार से अधिक यात्रियों को गंतव्‍य तक पहुंचाया है। पहले प्रति सप्ताह चार उड़ानें संचालित करने के बाद, दैनिक उड़ानों की संख्‍या बढ़ाने का एलायंस एयर का निर्णय दोनों देशों के बीच यात्रा की बढ़ती मांग को दर्शाता है। इसके बाद, एयरलाइन ने जल्द ही जाफना तथा रतमलाणा के बीच एक और घरेलू हवाई सेवा शुरू करने की योजना बनाई है।

Related posts

Leave a Comment