एफ.आई.वी.बी. पुरुष क्लब वॉलीबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2023 आज से बेंगलुरु

एफ.आई.वी.बी. पुरुष क्लब वॉलीबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2023 आज से बेंगलुरु

एफ.आई.वी.बी. पुरुष क्लब वॉलीबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2023 आज बेंगलुरु के कोरामंगला इंडोर स्टेडियम में शुरू होगी। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पहली बार भारत में आयोजित किया जा रहा है। पांच दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी।

प्राइम वॉलीबॉल लीग का दूसरा संस्करण जीत चुकी अहमदाबाद डिफेंडर्स इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पहली भारतीय टीम बन जाएगी। मुथुसामी अप्पावु टीम का नेतृत्व करेंगे।

ग्रुप चरण से शीर्ष दो-दो टीमें 9 दिसंबर को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। खिताबी मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment