एक्‍सपो में शामिल होने वाले स्‍टार्टअप्स की मदद के लिए किराये में पचास प्रतिशत की छूट

एक्‍सपो में शामिल होने वाले स्‍टार्टअप्स की मदद के लिए किराये में पचास प्रतिशत की छूट

भारत व्‍यापार संवर्धन संगठन ने केन्‍द्र सरकार के आत्‍म निर्भर अभियान पर विशेष ध्‍यान देते हुए 21 वीं भारत अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सुरक्षा प्रदर्शनी-एक्‍सपो में शामिल होने वाले स्‍टार्टअप्स की मदद के लिए किराये में पचास प्रतिशत की छूट दी है। प्रदर्शनी का आयोजन सात अक्‍तूबर से नौ अक्‍तूबर तक नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा।

प्रदर्शनी में सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। प्रदर्शनी में मेक इन इंडियान अभियान के तहत सुरक्षा उपकरणों और गैजेट्स के उत्‍पादन को बढ़ावा देने संबंधी उद्योगों की नई पहलों को भी दर्शाया जाएगा।

भारत अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सुरक्षा प्रदशर्नी 2021- निगरानी, विस्‍फोटकों का पता लगाने और उनके निपटान, अग्निशमन से संबंधी उपकरणों, रेडियो संचार, प्रशिक्षण उपकरण और घरेलू और वाहन सुरक्षा के उपकरणों की नई श्रृंखला पर ध्‍यान केन्द्रित करेगी।

Related posts

Leave a Comment