उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज केरल के तिरुवनंतपुरम में 5वें वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज केरल के तिरुवनंतपुरम में 5वें वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज केरल के तिरुवनंतपुरम में 5वें वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव 5 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका विषय है – “स्वास्थ्य में उभरती चुनौतियां और एक पुनरुत्थान आयुर्वेद”। यह आयुर्वेद पर अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा। स्वास्थ्य सेवा में इसके प्रभाव का पता लगाने के लिए इस वैकल्पिक चिकित्सा के अंतरराष्ट्रीय चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और उद्योग के प्रतिनिधि सम्‍मेलन में भाग लेंगे। इसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, शामिल होंगे। इसके अलावा मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन, श्रीलंका के स्वदेशी चिकित्सा राज्य मंत्री सिसिरा जयकोडी, सहित अन्‍य प्रमुख व्‍यक्ति भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में 70 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। यह सम्‍मेलन वैश्विक स्वास्थ्य चिंताओं को दूर करने में आयुर्वेद की प्रासंगिकता की बढ़ती मान्यता को उजागर करता है।

Related posts

Leave a Comment