उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सभी राजनीतिक दल मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं।

कल सातवें चरण के नामांकन की तारीख खत्म होने के साथ ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर 16 जिलों की 59 सीटों पर तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। कल समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के लिए मैनपुरी और इटावा जिलों में प्रचार किया। प्रदेश में चुनाव के ऐलान के बाद से मुलायम सिंह यादव पहली बार जनता के बीच नजर आए।

वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कल मैनपुरी, शिकोहाबाद और लखीमपुर खीरी में चुनाव प्रचार किया। आज भी तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता चुनावी रैलियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज पार्टी की प्रतिज्ञा वर्चुअल महारैली को संबोधित करेंगी। वहीं समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और एआईएमआईएम पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जालौन जिले में चुनाव प्रचार करेंगे।

Related posts

Leave a Comment