उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ की चपेट में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अधिकारियों से राहत और बचाव कार्य तेज करने के आदेश दिये हैं। वे बाढ प्रभावित जिलों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। इटावा और औरैया जिलों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल बाढ़ प्रभावित जालौन और हमीरपुर जिलों का दौरा किया जहां यमुना केन और बेतवा नदियों ने तबाही मचा रखी है और कई गांव पानी में डूब गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित गांवों में कम से कम एक नाव की व्यवस्था की जाए और राहत कैंपों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। लगभग सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं लेकिन खासतौर पर गंगा और यमुना के उफान से प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया के निचले इलाकों में पानी भर गया है। वाराणसी में जहां हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगाई गई है।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...