उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव का मतदान संपन्न हो गया है। अब तक उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर लगभग 52 प्रतिशत और रामपुर विधानसभा सीट पर 31 दशमलव दो-दो प्रतिशत, जबकि खतौली में 54 दशमलव पांच प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। बिहार की कुढनी में 53 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर 64 दशमलव आठ-छह प्रतिशत, ओडिसा की पद्मपुर में 75 दशमलव आठ-नौ प्रतिशत और राजस्थान के सरदार शहर में 66 दशमलव आठ-सात प्रतिशत मतदान हुआ है।
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव का मतदान संपन्न
