उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक आर. के. नय्यर ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बैरिया पुलिस थाने के तहत आने वाले रामपुर कोडरहा गांव में संतोष (27), विष्णुपुर गांव में राम भवन शाह (47), सिकंदरपुर पुलिस थाना के तहत आने वाले एक गांव में रमेश सिंह (40) और नागरा पुलिस थाना के तहत आने वाले अतरौल करमौता गांव में बब्बन राजभर (60) की मृत्यु हो गई। बिजली गिरने की यह घटना मंगलवार शाम और बुधवार सुबह हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...