उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस भगदड़ के सिलसिले में देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस भगदड़ के सिलसिले में देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस भगदड़ के सिलसिले में देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार किया है।

दो जुलाई को मची इस भगदड़ में 121 लोगों की मृत्‍यु हो गई थी। पुलिस‍ रिपोर्ट में देव प्रकाश को इस घटना का मुख्य आरोपी बनाया गया था। देव प्रकाश की जानकारी देने के लिए एक लाख रुपये के ईनाम की घोषणा भी की गई थी।

भगदड़ मामले में पुलिस सत्संग आयोजन समिति के छह लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह घटना कथावाचक नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुई थी।

Related posts

Leave a Comment