उत्तर पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों तक 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के हवाएं चलने की संभावना

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों तक 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों गर्जना के साथ वर्षा दर्ज की गई। उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना भी हुई। उत्तर प्रदेश में एक दो जगहों पर धूल भरी आंधी भी चली। उत्तर पश्चिम भारत में सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के श्रीगंगानगर में 45.0°C दर्ज किया गया।

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, उसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। देश के उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में अगले 4 दिनों तक 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सतह पर हवाएं चलने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment