उत्तराखंड में मंगलवार से सावन माह की कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है

उत्तराखण्ड में कल से सावन माह की कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा में इस वर्ष बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने की उम्मीद है। यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उत्तराखंड में गंगा जल लेने के लिए कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार ने विशेष प्रबंध किए हैं। वहीं, हरिद्वार पहुंचने पर कल कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पानी, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं के पूरा मेला क्षेत्र में विशेष प्रबंध किए है। साथ गर्मी से निजात दिलाने के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी के फव्वारों की व्यवस्था की गयी है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन और 153 सेक्टर में विभाजित किया गया है। गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों में जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।

Related posts

Leave a Comment