उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में सिल्कयारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में सिल्कयारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्‍यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने का अभियान अब भी जारी है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में सिल्कयारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से सुरंग में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने ऑगर मशीन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पाइप में फंसी ऑगर मशीन को जल्द से जल्द हटाया जाए।

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार फंसे हुए मजदूर सुरंग के अन्‍दर स्थिर हैं। आज मीडिया से बातचीत में प्राधिकरण के सदस्‍य सैय्यद अता हसनैन ने बताया कि इस बात की कोशिश की जा रही है कि सुरंग के अन्‍दर बनाए गए 47 मीटर लंबे रास्‍ते में कोई बाधा न आये। सैय्यद हसनैन ने यह भी बताया कि तकनीकी कारणों से औगर ड्रिलिंग को रोक दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment