उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में कल देर रात हुई भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। काली नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से खतरे वाली जगहों पर न जाने की अपील की है। धारचूला के खादी गली और खोटीला में करीब 35 मकानों में पानी भरने से एक महिला के लापता होने की खबर है। राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बलों की टीमें, पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुट गये हैं। जिला प्रशासन के अनुसार भारी बारिश और जलजमाव के कारण क्षेत्र में बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित है।
Related posts
कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क
कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD...
राजस्थान: डिलीवरी के बाद डायलिसिस पर निर्भर 5 महिलाओं ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, कहा- किडनी ट्रांसप्लांट कराइए या इच्छामृत्यु दीजिए
राजस्थान: डिलीवरी के बाद डायलिसिस पर निर्भर 5 महिलाओं ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, कहा- किडनी...
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...