निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि भारत 2075 तक जापान, जर्मनी और अमरीका को पीछे छोड़ते हुए विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। एक सौ 40 करोड़ की आबादी के साथ भारत का सकल घरेलू उत्पाद बढ़कर 52 दशमलव पांच ट्रिलियन डॉलर हो जाने का अनुमान है, जो अमरीका के सकल घरेलू उत्पाद के अनुमान से अधिक है। गोल्डमैन सैक्स ने हाल की एक रिपोर्ट में कहा है कि बढ़ती आबादी, नवाचार और प्रौद्योगिकी, उच्च पूंजी निवेश तथा श्रमिकों की बढ़ती उत्पादकता के कारण भारत की प्रगति का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि अधिक रोजगार सृजित करके बड़े श्रम बल को लाकर सेवाओं तथा विनिर्माण की क्षमता को बढ़ाने में निजी क्षेत्र के लिए यह उपयुक्त समय है। श्रम बल की भागीदारी, प्रतिभाओं का विशाल पूल और काम करने में सक्षम आबादी कुछ ऐसे कारक हैं जो भारत को विश्व में 2075 तक दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...