आतंकवाद अब भी वैश्विक चुनौती बना हुआ है: भारत

आतंकवाद अब भी वैश्विक चुनौती बना हुआ है: भारत

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत की स्‍थायी प्रतिनिधि रुचिरा काम्‍बोज ने कहा है कि आतंकवाद अब भी वैश्विक चुनौती बना हुआ है। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद को कतई सहन न करने और एकजुट होकर आतंकवाद से निपटने का दृष्टिकोण ही इस बुराई को परास्‍त कर सकता है। रुचिरा काम्‍बोज ने 26 नवंबर 2008 के मुंबई हमलों पर भी बात की। भारत को विश्‍वास है कि आतंकवाद से सामूहिक लड़ाई की विश्‍वसनीयता केवल तभी मजबूत हो सकती है जब आतंकियों की अमानवीय गतिविधियों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जाए और आतंकी गतिविधियों को प्रोत्‍साहन देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Related posts

Leave a Comment