आज विश्व मलेरिया दिवस है। भारत ने मलेरिया नियंत्रण पर उल्लेखनीय उपल्बधि हासिल की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि वर्ष 2015 से 2022 के दौरान भारत में मलेरिया से जुडे़ मामलों में 85 दशमलव एक प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने बताया कि मलेरिया से जान गंवाने वालों की संख्या 83 दशमलव तीन-छह प्रतिशत की घटी है। मलेरिया पर नियंत्रण के लिए भारत में यह बड़ी उपलब्धि है। मलेरिया को नियंत्रित के लिए करने के वैश्विक प्रयासों को मान्यता देने के लिए हर वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। यह मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए निरंतर निवेश और निरंतर राजनीतिक प्रतिबद्धता की आवश्यकता को उजागर करने का अवसर है। वर्ष 2007 में संगठन के सदस्य देशों ने विश्व मलेरिया दिवस की स्थापना की थी। इस वर्ष का विषय है – मलेरिया का पूर्ण उन्मूलन: निवेश, नवाचार, कार्यान्वयन। मलेरिया परजीवियों से होने वाली बीमारी है जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से फैलती है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...