भारतीय अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार में समुद्री उद्योग की प्रमुख भूमिका दर्शाने के लिए आज राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जा रहा है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि समुद्री उद्योग के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए गुजरात के अहमदाबाद के निकट लोथल में पहला राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित किया जा रहा है।
इस ऐतिहासिक लोथल में चार हजार पांच सौ करोड़ रुपए की लागत से भारत की गौरवशाली सभ्यता और समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के लिए ‘नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स’ आकार ले रहा है। जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा नेशनल मेरीटाइम म्यूज़ियम भी निर्माण होगा।
इस म्यूजियम में हड़प्पाकालीन वास्तुकला और जीवन शैली को फिर से उजागर करने के लिए लोथल मिनी रिक्रिएशन के अलावा चार अलग-अलग थीम पार्क का भी निर्माण हो रहा है। हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में दुनिया का सबसे ऊंचा लाइट हाऊस म्यूजियम भी तैयार होगा और मैरीटाइम यूनिवर्सिटी भी बनाई जाएगी।