आज की ब्रेकिंग न्यूज़ (6 नवंबर, 2023): आज की ताजा खबर

आज की ब्रेकिंग न्यूज़ (6 नवंबर, 2023): पढ़ें आज की ताजा खबर

दिल्ली में वायु गुणवत्ता(AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए राजधानी दिल्‍ली मेंग्रेडेड रेसपांस एक्‍शन प्‍लान– ग्रैप का चौथा चरण तत्‍काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 452 पर पहुंच गया है जिसे बेहद खराब श्रेणी का माना जाता है।

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से हराया

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

क्रिकेट विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हराया

आईसीसी क्रिकेट विश्‍व कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराकर लगातार आठवीं जीत दर्ज की। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 326 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 27 ओवर और एक गेंद में 81 रन ही बना सकी। विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Related posts

Leave a Comment