आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 25 मई 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात, राजग मुख्‍यमंत्रियों की दिल्‍ली में बैठक, भारत के चौथी बडी अर्थव्‍यवस्‍था बनने और दिल्‍ली में आंधी बारिश को अधिकांश अखबारों ने खबरों में स्‍थान दिया है।

जनसत्‍ता ने मन की बात में पीएम के हवाले से लिखा है- आपरेशन सिंदूर सिर्फ सैन्‍य अभियान नहीं, बदलते भारत की तस्‍वीर है। अमर उजाला ने राजग मुख्‍यमंत्रियों की बैठक की खबर सचित्र प्रकाशित करते हुए लिखा है- प्रधानमंत्री की नसीहत- ऑपरेशन सिंदूर पर गैरजरूरी बयानबाजी न करें नेता। वहीं हरिभूमि लिखता है- मोदी ने बेवजह की बयानबाजी पर दी हिदायत, आत्‍मनिर्भर भारत बनाने पर दिया जोर।

आतंकवाद पर पाकिस्‍तान को दुनिया में बेनकाब करने विभिन्‍न देशों के दौरे पर जा रहे भारतीय दल के बयान भी अखबारों में है। दैनिक जागरण ने अमरीका गए दल का प्रतिनिधित्‍व कर रहे शशि थरुर का बयान दिया है- पाकिस्‍तान में बैठकर भारतीयों की जान लेने वालों को चुकानी होगी बडी कीमत। जापान को पछाड चौथी सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था बना भारत।

Related posts

Leave a Comment