आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 17 मई 2025

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 17 मई 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा गुजरात के भुज हवाई अड्डे से पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाने को सभी अखबारों ने अहमियत दी है।

दैनिक जागरण ने पाकिस्तान पर भारत का तिहरा वार शीर्षक से लिखा है- रणबीर नहर की लंबाई दोगुनी कर पाकिस्तान जा रहे चेनाब नदी के पानी को रोकेगा भारत, विश्व के कई देशों में संसदीय शिष्टमंडल भेजकर पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर किया जाएगा बेनकाब और रक्षा बजट में अब पचास हजार करोड़ की वृद्धि का प्रस्ताव। दैनिक भास्कर की सुर्खी है- अब हिमाचल में भी तैयार होंगे टैंक और ड्रोन जैसे सुरक्षा उपकरण, हैदराबाद की कंपनी ने रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए किया आवेदन।

सीमाओं की निगरानी को और मजबूत करेगा उपग्रह ईओएस-9- हिन्दुस्तान ने लिखा है- इसरो का यह उपग्रह देश की रक्षा गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देगा।

हरिभूमि लिखता है- पढ लिखकर युवा तैयार हो तो उन्‍हें रोजगार मिले, इसकी चिंता में जुटी केंद्र सरकार, मोदी सरकार की नई पहल: हर महीने जानेंगे बेरोजगारी दर, निकालेंगे रास्ता।

Related posts

Leave a Comment