आज का अखबार हिंदी 6 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 6 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकसभा में विपक्ष को जवाब देने का समाचार सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। हिन्दुस्तान लिखता है प्रधानमंत्री ने सदन में कहा- एनडीए इस बार चार सौ पार। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- तीसरे कार्यकाल में होंगे बड़े फैसले।

चंपई सोरेने ने जीता विश्वात मत, पंजाब केसरी की खबर है। राष्ट्रीय सहारा लिखता है- झारखंड में चंपई बने चैम्पियन।

ग्रैमी अवार्ड्स में पांच भारतीयों का परचम लहराने की खबर सभी अखबारों के पहले पन्ने पर प्रकाशित है। दैनिक जागरण की सुर्खी है- जाकिर हुसैन, राकेश चौरसिया सहित पांच भारतीयों को मिला ग्रैमी अवार्ड। नवभारत टाइम्स लिखता है- ग्रैमी अवार्ड में दिखी भारत की शक्ति।

बिकवाली की आंधी में, फंसे पेटीएम के शेयर। लगातार तीन सत्र में निचला सर्किट लगने से निवेशकों के बीस हजार पांच सौ करोड़ रुपये डूबे- हिन्दुस्तान की सुर्खी है। अनंत ब्रह्मांड में वैज्ञानिकों ने खोजी पृथ्वी जैसी दुनिया- राजस्थान पत्रिका की खबर है।

बड़ी चौपाल पर हरियाणवी कलाकारों ने मचाया धमाल, सूरजकुंड मेले में देशी-विदेशी गीतों पर झूमें पर्यटक, कलाकारों के साथ किया नृत्य – अमर उजाला की सुर्खी है।

अलग-अलग अखबारों ने मौसम पर अपनी सुर्खी कुछ यूं बनाई है- उत्तर भारत में शीतलहर का दौर जारी, राजस्थान में टूटा बारिश का कीर्तिमान-जनसत्ता की खबर है। दैनिक भास्कर ने उत्तराखंड में बर्फबारी का खूबसूरत चित्र प्रकाशित किया है। पत्र सचित्र लिखता है केदारनाथ धाम पर तीन से चार फीट तक बर्फ की चादर। नवभारत टाइम्स की खबर है- अब धूप की तपिश में नहीं सताएगी सर्दी, न्यूनतम तापमान में अब लगातार गिरावट जारी।

Related posts

Leave a Comment