आज का अखबार हिंदी 23 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 23 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

शराब नीति घोटाले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल को 28 मार्च तक रिमांड पर भेजे जाने की खबर अखबारों की पहली सुर्खी है। जनसत्‍ता‍ लिखता है – ईडी ने कहा – केजरीवाल शराब घोटाले के सरगना। बोले अरविंद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा नहीं दूंगा जेल से चलेगी सरकार। अमर उजाला ने भी कोर्ट में ईडी का बयान दिया है – केजरीवाल आबकारी नीति में सीधे शामिल। हरिभूमी की हेडलाइन है – ईडी का दावा 45 करोड़ गोवा चुनाव में भेजे गये। दैनिक ट्रिब्‍यून ने अन्‍ना हजारे का बयान दिया है – अपनी करतूतों के कारण गिरफ्तार हुए अरविंद। रिमांड रूम में मनेगी केजरीवाल की होली – वीर अर्जुन की टिप्‍पणी है।

कांग्रेस को खाता फ्रीज मामले में राहत नहीं मिली – हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को भूटान का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ऑडर ऑफ द ड्रुक से सम्‍मानित किये जाने का समाचार – राष्‍ट्रीय सहारा, नवभारत टाइम्‍स, दैनिक ट्रिब्‍यून, हिन्‍दुस्‍तान में पहले पन्‍ने पर सचित्र है।

मध्‍य प्रदेश में विवादित भोजशाला का एएसआई द्वारा सर्वे शुरू किये जाने का समाचार राजस्‍थान पत्रिका और नवभारत टाइम्‍स में है।

दैनिक भास्‍कर ने – इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मदरसा एक्‍ट को असंवैधानिक घोषित कर मरदसे में पढ रहे दो लाख बच्‍चों को सामान्‍य स्‍कूलों में पढ़ाने का आदेश दिये जाने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया है। दैनिक जागरण ने भी यह खबर दी है – उत्‍तर प्रदेश मदरसा अधिनियम 2004 असंवैधानिक।

हिन्‍दुस्‍तान में आसार शीर्षक से लिखा है – होली पर नौ राज्‍यों में पारा 40 के पार जायेगा। पत्र ने क्‍लाइमेंट सेंट्रल के अध्‍ययन के हवाले से लिखा है इसके लिए ग्‍लोबल वॉर्मिंग जिम्‍मेदार।

पत्र ने रेल यात्रियों को जानकारी दी है – रेलवे एक अप्रैल से करेगा बडे बदलाव, टिकट हो या जुर्माना अब क्‍यू आर कोड से भी भुगतान।

Related posts

Leave a Comment