इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने कहा है कि भारतीय कंप्यूटर आपात कार्रवाई दल- सी.ई.आर.टी.- इन एप्पल आईफोन में हैकिंग धमकी से संबंधित मैसेज भेजे जाने की छानबीन कर रहा है। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में एस. कृष्णन ने कहा कि इस सिलसिले में एप्पल को नोटिस भेजा गया है, आशा है कि वह छानबीन में सहयोग करेगा।
सी.ई.आर.टी.-इन कम्प्यूटर सुरक्षा से संबंधित घटनाओं की छानबीन के लिए एक राष्ट्रीय नोडल एजेंसी है। कुछ विपक्षी सांसदों ने हैकिंग धमकी के संदेश का यह मुद्दा उठाया था।