आंध्रप्रदेश में नेल्लूर जिले के कंदुकुरु में, कल शाम तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चन्द्रबाबू नायडू के रोड-शो के दौरान मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गयी और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेलुगु देशम पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत नाले में गिरने से हुई, जबकि चार अन्य की मौत भगदड़ में कुचले जाने से हुई। पार्टी प्रमुख ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। भगदड़ के बाद चन्द्रबाबू नायडू ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया और अस्पताल पहुंचकर शोक-संतप्त परिवारों को सांत्वना दी।
आंध्र प्रदेश: तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चन्द्रबाबू नायडू के रोड-शो के दौरान मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत
