असम पुलिस ने कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया

असम पुलिस ने कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया

असम पुलिस ने कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी से जुड़ी याचिका पर आज दोपहर 3 बजे सुनवाई करेगा।

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा, कांग्रेस नेता (पवन खेड़ा) के साथ जो किया गया वो निंदनीय है। इस तरह की कार्रवाई तब की गई जब वो विमान में बैठने जा रहे थे। ये बीजेपी की कोई नई रणनीति नहीं है क्योंकि जब मैं प्रयागराज जाना चाहता था तब इन्होंने मुझे भी विमान में चढ़ने नहीं दिया था। BJP कानून नहीं मानती।

Related posts

Leave a Comment