मौसम विभाग ने कहा है कि अल-नीनो की आशंका के बावजूद देश में इस बार मॉनसून सामान्य रहेगा। इस वर्ष जून से सितंबर के बीच लगभग 96 प्रतिशत वर्षा का अनुमान है। आज सुबह दिल्ली में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में वर्षा का अनुमान है।
23 तारीब से पंजाब और हरियाणा में बारिश चल रही है। अभी जो डब्ल्यू.डी. का अफेक्ट है अभी आने वाले दिनों में रहेगा लेकिन जो बारिश में काफी कमी रहेगी, आने वाले जो दिन होंगे इसमें स्कैटर्ड प्लेसेज़ या आइसोलेटेड प्लेसेज़ हैं पंजाब और हरियाणा और साथ में ही चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश जो है वो कन्टीन्यू रह सकती है। इसके लिए वॉर्निंग भी रहेगी, वॉर्निंग में थंडर एक्टिविटी के साथ लाइटिंग और तेज़ हवाएं चलने की भी प्रोबेबिलिटी रहेगी। एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ट्वेन्टी-नाइन्थ मे को भी अप्रोच कर रही है जिसका अफेक्ट आगे भी रहने की प्रोबेबिलिटी है।