अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने अफगान लोगों को अमेरिकी वीजा देने के लिए एक विधेयक पारि‍त किया

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक विधेयक पारि‍त किया है जिसमें ऐसे हजारों अन्‍य अफगान लोगों को अमेरिकी वीजा देने का प्रावधान है, जिन्‍होंने अफगान युद्ध में अमेरिका का साथ दिया था। अफगानिस्‍तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी अंतिम चरण में है। ऐसे में तालिबान की जवाबी कार्रवाई से इन लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह विधेयक पारित किया गया है। विधेयक में आठ हजार से अधिक अनुवादकों और अन्‍य लोगों को वीजा देने का प्रावधान है जिन्‍होंने अफगानिस्‍तान में अमेरिकी सेना का साथ दिया था। फिलहाल 26 हजार 500 विशेष अफगान वीजा आबंटित किए जा चुके हैं। सदन ने 16 के मुकाबले 407 मतों से विधेयक पारित किया। विधेयक पर अब सीनेट में विचार होगा। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि अफगानिस्‍तान से सैनिकों की वापसी का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और 31 अगस्‍त तक इसे पूरा करने का लक्ष्‍य है।

Related posts

Leave a Comment