अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में कम से कम 12 विदेशी आंतकवादी संगठन हैं। आंतकवाद पर कांग्रेस की नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 5 आंतकी गुटों का लक्ष्य भारत है। अमेरिकी कांग्रेस के अनुसंधान प्रकोष्ठ की रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। पाकिस्तान स्थित आंतकी गुटों को मोटे तौर पर 5 श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है- अंतरराष्ट्रीय, अफगानिस्तान केन्द्रित, भारत और कश्मीर केन्द्रित, घरेलू और शिया विरोधी गुट। भारत केन्द्रित प्रमुख आंतकी गुटों में लश्करे तैय्यबा, जैश-ए-मोहम्मद, हरकत-उल-जिहाद इस्लामी और हिज्ब-उल-मुजाहिद्दीन शामिल हैं।
Related posts
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण विधेयक... -
ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल... -
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान, दोनों...