अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 77 करोड 50 लाख डॉलर तक की अतिरिक्त सैन्य सहायता की घोषणा की

अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 77 करोड 50 लाख डॉलर तक की अतिरिक्त सैन्य सहायता की घोषणा की

अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 77 करोड 50 लाख डॉलर तक की अतिरिक्त सैन्य सहायता की घोषणा की है। अधिकारियों ने कहा कि पैकेज में आधुनिक आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम के लिए गोला-बारूद, 16 हॉवित्जर और रडार सिस्‍टर को निशाना बनाने वाली हाई-स्पीड-एंटी-रेडिएशन मिसाइलें शामिल होंगी। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यूक्रेन की सेना और लोगों की सराहना करते हुए कहा कि अमेरिका यूक्रेन के लिए अतिरिक्त सहायता प्रदान करना जारी रखेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लोद्योमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को ट्वीट संदेश में अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया।

इस सैन्‍य सहायता के बाद 24 फरवरी को रूसी सैन्य कार्रवाई के बाद से यूक्रेन को भेजी गई कुल अमरीकी सैन्य सहायता 10 अरब 60 करोड डॉलर हो जाएगी।

Related posts

Leave a Comment