अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भूकंप से बुरी तरह प्रभावित तुर्किए को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। ब्लिंकन ने अपने एक बयान में कहा कि अमेरिका इस महीने आए विनाशकारी भूकंप से बुरी तरह प्रभावित तुर्किए के पुनर्निमाण के लिए दीर्घकालिक सहायता प्रदान करेगा। आपदा की आर्थिक लागत अरबों डॉलर जाने की उम्मीद है। अमेरिकी विदेश मंत्री कल अपने आधिकारिक यात्रा पर इनर्लिक एयर फ़ोर्स बेस पहुंचे थे और इस बात पर चर्चा की कि वाशिंगटन तुर्किए की अब किस तरह सहायता कर सकता है।इस महीने की पांच तारीख को तुर्किए के दक्षिण-पूर्व और पड़ोसी सीरिया में 7 दशमलव 8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था जिसकी वजह से 45,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई और दस लाख से अधिक लोग बेघर हो गए।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...