अमेरिका में बाइडेन प्रशासन ने ताइवान को उन 110 देशों की सूची में शामिल किया है जिन्हें आगामी लोकतंत्र शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा। अमेरिकी विदेश विभाग ने कल यह घोषणा की। अमेरिका का यह कदम ताइवान के साथ एकजुटता दर्शाता है मगर इससे चीन को नाराज करने का जोखिम भी है। 9-10 दिसंबर को वर्चुअल माध्यम से होने वाले इस शिखर सम्मेलन में भारत, ब्रिटेन और जापान को भी आमंत्रित किया गया है। फिलिपिंस और पोलैंड भी आमंत्रित देशों में है लेकिन तुर्की को नहीं बुलाया गया है। जो बाइडेन ने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव के दौरान लोकतंत्र शिखर सम्मेलन आय़ोजित करने की घोषणा की थी।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...