अफगानिस्‍तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तैनात विमान अपने मूल अड्डों पर लौट आए हैं

अफगानिस्‍तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तैनात भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान सी-17 ग्‍लोब मास्‍टर्स और सी-130 जे सुपर हरक्‍यूलिस अपने मूल अड्डों पर लौट आए हैं। इन विमानों ने काबुल पर तालिबान के कब्‍ज़े के बाद अत्‍यधिक जोखिम भरी स्थितियों में उड़ान भरी थी। वायुसेना ने इन विमानों पर गरूड़ कमांडो की तैनाती भी की थी, जिन्‍होंने अफगानिस्‍तान में तैनात भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस के जवानों की मदद की थी। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सरकार अफगानिस्‍तान में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

Leave a Comment