अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी ने अपने पद से त्‍यागपत्र देकर देश छोडा, तालिबान ने राष्ट्रपति भवन पर कब्ज़ा किया

अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी ने अपने पद से त्‍यागपत्र देकर देश छोडा, तालिबान ने राष्ट्रपति भवन पर कब्ज़ा किया

अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया है। मीडिया ने अफगान अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है। तालिबान के लड़ाकों ने अफगानिस्‍तान की राजधानी काबूल में प्रवेश कर लिया। इस बीच, आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि राष्‍ट्रपति अशरफ गनी शहर छोड़कर ताजिकिस्‍तान चले गए हैं।

इससे पहले, यह खबरें आई थीं कि उपराष्‍ट्रपति अमारुल्‍लाह सालेह देश छोड़कर भाग गए हैं। विभिन्‍न देशों के राजनयिकों ने भी दूतावास खाली कर दिए हैं।

तालिबान कमांडरों का कहना है कि उन्होंने अफ़ग़ान राष्ट्रपति भवन पर कब्ज़ा कर लिया है।

Related posts

Leave a Comment