अफगानिस्तान में बढ़ती राजनीतिक अनिश्चितता के बीच अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने उसे दी जाने वाले राशि पर रोक लगा दी है। कोष ने हाल में सदस्य देशों के लिए 6 खरब 50 अरब डॉलर के विशेष आहरण अधिकार की घोषणा की थी लेकिन अभी अफगानिस्तान को यह राशि नहीं मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा कि अफगानिस्तान में सरकार की अनिश्चितता के कारण उसे यह अनुदान नहीं मिलेगा। अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक ने अफगानिस्तान को ऋण देने पर भी रोक लगा दी है। उनके अलावा वित्तीय कार्रवाई कार्य बल ने भी अपने 39 सदस्य देशों से तालिबान की परिसंपत्तियों पर रोक लगाने को कहा है।
Related posts
दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिन तक लू की स्थिति रहेगी: मौसम विभाग
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश...
भारत और मिस्र के बीच 11वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई
भारत-मिस्र संयुक्त रक्षा समिति (जेडीसी) ने 20 से 22 अप्रैल, 2026 तक काहिरा में आयोजित अपनी...
ईरान ने कहा – लगातार हो रहे युद्ध विराम के उल्लंघन के बीच नहीं खुलेगा होर्मुज जल-डमरू-मध्य
ईरान ने कहा है कि अमरीका और इस्राएल द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य...